
भारतीय क्रिकेट टीम में मौजूदा समय में एक से एक स्टार खिलाड़ी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के इन खिलाड़ियों में से गेंदबाजी या बल्लेबाजी से हर खिलाड़ी की अपनी अहमियत है इसी तरह से फील्डिंग में ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा को सबसे प्रमुख माना जाता है। रवीन्द्र जडेजा भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन फील्डरों में से एक हैं।
रवीन्द्र जडेजा ने जब जतायी थी महिला क्रिकेटर से मिलने की इच्छा
अपनी फील्डिंग के बूते रवीन्द्र जडेजा ना केवल भारत बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में सबसे खतरनाक माने जाते हैं।
मैदान में इनकी चुस्ती देखते ही बनती है तो वहीं थ्रो के
मामले में तो इतने सटिक हैं कि उनके थ्रो सीधे स्टंप पर भी लगते हैं।
भारतीय टीम में वैसे अब तक तक तो रवीन्द्र जडेजा का नाम किसी महिला के
साथ कभी नहीं जोड़ा गया है लेकिन एक घटना हुई है जब उन्होंने एक महिला
खिलाड़ी से मिलने की इच्छा जतायी थी।रवीन्द्र जडेजा ने ट्विटर पर किया था सराह टेलर को मिलने का मैसेज
ये बात उस समय की है जब साल 2014 में भारतीय टीम को टी20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल मैच में हार के बाद भारतीय टीम और भारतीय टीम के खिलाड़ी काफी निराश थे। उसी बीच फाइनल के बाद रवीन्द्र जडेजा ने इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर सराह टेलर के साथ मिलने की इच्छा जतायी थी।