Sunday, 10 May 2020

सुरेश रैना ने बीसीसीआई से किया बड़ी मांग कहा खिलाड़ियों को विदेशी लीग खेलने की छुट दिया जाये


आईपीएल जैसी लीग खेलने के लिए विदेशी खिलाड़ी आते हैं लेकिन भारतीय खिलाड़ी किसी भी विदेशी लीग में खेलते हुए नहीं नजर आते हैं. जिसका कारण बीसीसीआई के नियम हैं. अब भारतीय टीम के दिग्गज मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने बीसीसीआई से मांग करते हुए खिलाड़ियों को विदेशी लीग खेलने की छुट देने की बात की है.
सुरेश रैना ने बीसीसीआई से की बड़ी मांग

भारत में कोरोना वायरस के कारण हजारों मरीज मिले हैं. जिससे सतर्क होकर ही भारत सरकार ने फ़िलहाल 17 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया है. जिसके कारण खिलाड़ी खिलाड़ी घरों में बैठे है और सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं. इसी बीच भारतीय टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना और पूर्व तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान भी इन्स्टाग्राम लाइव से बात करते हुए नजर आयें. जहाँ पर सुरेश रैना ने भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी लीग में जाने की बात करते हुए बीसीसीआई से बड़ी मांग की और कहा कि
' ऐसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिनके बीसीसीआई के साथ कोई करार नहीं है. जैसे की मैं, युसूफ पठान और रोबिन उथप्पा को बीसीसीआई की तरफ से दो विदेशी लीग खेलने की छुट दी जानी चाहिए. जिससे वो अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और भारतीय टीम में वापसी का प्रयास भी अच्छे से कर पाएंगे.'
विदेशी लीग खेलने के लिए बीसीसीआई की है एक शर्त
बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को उसी समय विदेशी टी20 लीग खेलने की अनुमति देती है. जब वो क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लें. पिछले साल युवराज सिंह और मनप्रीत गोनी ने ऐसा ही किया था. उसके साथ ही कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टी10 लीग भी खेला है. सुरेश रैना ने ये सोच भारतीय क्रिकेट में भी लाने की बात करते हुए कहा कि
' ये खिलाड़ी जब आईपीएल या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं चुने जा रहे हैं तो फिर इस वजह से वो सीपीएल और बिग बैश लीग खेलने के दावेदार होने चाहिए. विदेशी टीमों में देखें तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं. जो कई टी20 लीग खेलते हैं और अपनी टीम का भी हिस्सा बने हुए हैं. अब ये सोच भारतीय क्रिकेट में भी आनी चाहिए.'