Saturday, 9 May 2020

अमेरिका में हर दिन सबसे ज्यादा मौतें, ब्रिटेन, भारत में भी लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले





#ट्रंप ने कोरोना वायरस, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विश्व के नेताओं से की बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर जर्मनी एवं सऊदी अरब समेत दुनिया के कई नेताओं से चर्चा की. व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि ट्रंप और सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सौद ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने में हाल की सकारात्मक घटनाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खड़ा करने पर शुक्रवार को चर्चा की. इसमें बताया गया कि दोनों नेता वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता की महत्ता पर राजी हुए और उन्होंने अमेरिका एवं सऊदी अरब की रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई. ट्रंप और सलमान ने अन्य अहम क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों तथा जी7 एवं जी20 के नेताओं के तौर पर अपने सहयोग पर भी चर्चा की. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से शुक्रवार को बातचीत में दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने में सकारात्मक घटनाओं, अनुसंधान प्रयासों और अमेरिका एवं जर्मनी की अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने पर चर्चा की.
#अमेरिका
अमेरिका में संक्रमण के नए केसों में फिर से तेजी देखी जा रही है. बीते 24 घंटे में यहां संक्रमण के 29,000 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामले बढ़कर अब 13,21,000 से भी ज्यादा हो गए हैं. इस दौरान अमेरिका में करीब 1700 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो गयी जिसके बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर अब 78,500 से ज्यादा हो गयी है. उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सेवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के साब उन्होंने रोजाना टेस्ट कराने की बात कही है. ट्रंप ने कल एक बार फिर देश में जल्द से जल्द स्कूलों को खेलने की बात भी कही.