Saturday, 2 May 2020

लॉकडाउन : रातभर तड़पते रहे मासूम बच्चे, बहलाने को मां उबालती रही पत्थर !

लॉकडाउन : रातभर तड़पते रहे मासूम बच्चे, बहलाने को मां उबालती रही पत्थर !
कोरोना वायरस और लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार गरीब, असहाय लोगों पर पड़ रही है। हालत ये हो गई है कि दो वक्त की रोटी भी मिलना मुश्किल हो गया है। कोरोना संकट ने गरीब लोगों को इतना बेबस कर दिया है कि उन्हें तसल्ली के लिए पत्थर उबालने पड़ रहे है। हैरान करने वाली ये खबर कीनिया की है। जहां घर में खाना नहीं होने के कारण बच्चे भूख से तिलमिला रहे थे। इसलिए, विधवा मां को उन्हें बहलाने के लिए पत्थर पकाने का नाटक करना पड़ा।
बीबीसी के मुताबिक, पेनिना बहाती कित्साओ नाम की विधवा महिला आठ बच्चों की मां हैं। वह लोगों के घरों में जाकर कपड़े धोकर परिवार का पालन पोषण कर रही थीं लेकिन कोरोना के चलते उसका काम बंद हो गया। माली हालत के बीच परिवार पर रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया। गरीबी और मुश्किलें इतनी बढ़ गईं कि अपने बच्चों को खिलाने के लिए खाना नहीं था। इसलिए उन्होंने बच्चों को बहलाने के लिए पत्थर उबालना शुरू कर दिया। पेनिना ने सोचा कि पत्थर को उबलता देख बच्चे सो जाएंगे।
इसी बीच पड़ोस में रहने वाली प्रिस्का मोमानी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। प्रिस्का बच्चों की रोने की आवाज सुनकर वहां पहुंची थी। उसने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी। पेनिना की दास्तां सुनकर काफी लोग मदद के लिए आगे आएं। लोगों ने महिला को मोबाइल एप के जरिए रुपये भेजे। पड़ोसी ने उसका बैंक अकाउंट खुलवा दिया, जिससे पैसे खाते में आ सके।
पेनिना बताती है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि लोग इतने दरियादिल हैं। कीनिया की टुको न्यूज़ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में पेनिना ने कहा, मैं पत्थर पकाने का नाटक कर रही थी और ये बात मेरे बच्चों का पता चल गईं। लेकिन मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था।