Wednesday, 27 May 2020

करोड़ो लडको का दिल तोड़ यह साउथ सिनेमा की खूबसूरत हॉट अभिनेत्री जल्द करने जा रही है शादी

साउथ सिनेमा में एक बड़ी अभिनेत्री के तौर पर स्थापित टीवी अभिनेत्री कीर्ति सुरेश शादी करने जा रही हैं। पिछले वर्ष इस अभिनेत्री ने फिल्म महानती में अपने किरदार के लिए नेशनल अवार्ड जीता था, जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में रही थी और अब वह शादी करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि एक बड़े बिजनेसमैन से उनका रिश्ता पक्का हुआ है।
कीर्ति के पिता पॉलीटिकल पार्टी से खास नाता रखते हैं। उन्होंने एक लड़का ढूंढ निकाला है। एक्ट्रेस की मां को भी वह लड़का काफी पसंद है। लड़का एक बड़ा बिजनेसमैन है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कीर्ति शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
अभी तक कीर्ति सुरेश की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन खबरें पुख्ता एकदम पुख्ता हैं। बहुत जल्द कीर्ति सुरेश की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मलयालम फिल्म पायलट्स से अपने करियर का आगाज करने वाली कीर्ति ने कई साउथ इंडियन फिल्मों के लिए काम किया है। तमिल और तेलुगू भाषा की भी फिल्मों के लिए वह काम कर चुकी हैं। फिल्मों में किसिंग सीन ना देने के लिए भी वह पहचानी जाती हैं। वह बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। अजय देवगन की फिल्म मैदान में वह अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।