शिखर धवन, केएल राहुल व अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के जानेमाने नाम हैं। इन तीनों का भारतीय क्रिकेट में अब तक काफी शानदार योगदान रहा है और ये सफर अभी जारी है। शिखर धवन टीम इंडिया के लिए ओपनर की भूमिका निभा रहे हैं तो केएल राहुल अब टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर टीम की सेवा कर रहे हैं। अजिंक्य रहाणे टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैं, लेकिन वो वनडे व टी20 कम ही खेल रहे हैं। इन तीनों ने कई मौकों पर टीम के लिए कई उपयोगी पारियां खेली हैं और एक कमाल का रिकॉर्ड इन तीनों के नाम पर दर्ज है।

भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 में कई खिलाड़ियों ने डेब्यू किया, लेकिन इन तीनों प्रारूपों में अपने पहले ही मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाजी इन तीनों खिलाड़ियों ने ही मारी है। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो शिखर धवन ने क्रिकेट के इस प्रारूप में अपने पहले ही मैच में 187 रन की पारी खेली थी। भारत की तरफ से धवन से पहले ये उनके बाद भी जितने भी खिलाड़ियों ने टेस्ट में डेब्यू किया उनसे ज्यादा रन अपने पहले मैच की पहली पारी में कोई नहीं बना पाया और ये रिकॉर्ड उनके नाम पर अब तक दर्ज है।
केएल राहुल ने अपने पहले वनडे यानी भारत के लिए अपने डेब्यू वनडे में ही नाबाद 100 रन की पारी खेलकर कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर लिया था। वो भारत की तरफ से अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाने वाले या फिर डेब्यू वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो रहाणे एक लंबे अरसे से भारत के लिए इस प्रारूप में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन वो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने डेब्यू मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रहाणे ने अपने पहले ही टी20 इंटरनेशनल मैच में 61 रन की पारी खेली थी और अब तक अन्य किसी बल्लेबाज ने टी20 में अपने डेब्यू मैच में इससे ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।